सांवरे का दरबार लगा है।। Darbar Laga Hai

Bhagwat Pravakta- Swami Dhananjay Maharaj
By -
0

 सांवरे का दरबार लगा है।। Darbar Laga Hai.

सांवरे का दरबार लगा है।। Darbar Laga Hai

सांवरे का दरबार लगा है, आओ भक्तों आओ,  

प्रेम के दो आँसू लेकर, चरणों में चढ़ाओ॥


नहीं यहाँ कोई छोटा-बड़ा है, सबको गले लगाते,  

जिसका कोई नहीं जगत में, उसके बन जाते।  

मन की सच्ची बात प्रभु से, आकर आज सुनाओ,  

प्रेम के दो आँसू लेकर, चरणों में चढ़ाओ॥

सांवरे का दरबार लगा है।। Darbar Laga Hai


कोई दुखिया, कोई रोगी, कोई विपदा मारा,  

सबकी झोली भरने वाला, मेरा कृष्ण मुरारा।  

नाम-सुमिरन की अमृत धारा, मिलकर सब बरसाओ,  

प्रेम के दो आँसू लेकर, चरणों में चढ़ाओ॥

 

माया का यह मेला झूठा, साथ न कुछ भी जाना,  

हरि का नाम ही सच्चा साथी, यही समझ में आना।  

जीवन के इस थोड़े पल में, प्रभु को अपना बनाओ,  

प्रेम के दो आँसू लेकर, चरणों में चढ़ाओ॥

सांवरे का दरबार लगा है।। Darbar Laga Hai


क्योंकि प्यारे ! आपके बिना हमारा कोई आस्तित्व ही नहीं बचता ।।

Sansthanam:   Swami Ji:   Swami Ji Blog:   Sansthanam Blog:   facebook Page:


जय जय श्री राधे ।।
जय श्रीमन्नारायण ।।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)