जिस घर में यज्ञ न हो, वह घर श्मशान तुल्य होता है !! .. Jis Ghar Me Yagya Nahin Ho, Vah Ghar Shmashan Tulya Hota Hai..

Swami Shri Dhananjay ji Maharaj.
By -
0

जय श्रीमन्नारायण,


१.इस संसार में कुछ प्राणियों के किसी विशेष अंग में विष होता है ! जैसे सर्प के दांतों में, मक्खी के मस्तिष्क में, और बिच्छू की पुँछ में ! पर इन सबसे अलग दुर्जन और कपटी मनुष्य के हर अंग में विष होता है ! उसके मन में विद्वेष, वाणी में कटुता और कर्म में नीचता का व्यवहार, जहर बुझे तीर की तरह दूसरे को त्रास देते हैं !!
http://www.swamidhananjaymaharaj.com
http://balajivedvidyalaya.org
http://swamishridhananjayjimaharaj.blogspot.in
http://balajivedvidyalaya.blogspot.in

२.किसी भी व्यक्ति को वह स्थान भी त्याग देना चाहिए, जहाँ आजीविका न हो ! क्योंकि आजीविका रहित मनुष्य, समाज में किसी सम्मान के योग्य नहीं रह जाता !!


३.हर मनुष्य को सभी विद्याओं में निपुण होना चाहिऐ ! बडे लोगों से विनम्रता, विद्वानों से श्रेष्ठ और मधुर ढंग से वार्तालाप का तरीक सीखना चाहिए ! जुआरियों से झूठ बोलना और कुशल स्त्रियों से चालाकी का गुण सीखना चाहिए !!


४.लेकिन मनुष्य को ऐसे कर्म करना, चाहिए जिससे उसकी कीर्ति सब और फैले ! विद्या, दान, तपस्या, सत्य भाषण और धनोपार्जन के उचित तरीकों से कीर्ति दसों दिशाओं में फैलती है !!

५.अपना जीवन शांतिपूर्वक बिताने के लिए हर मनुष्य को धर्म-कर्म का अनुष्ठान करते रहना चाहिए ! लेकिन यज्ञादि, हर मनुष्य के लिए आवश्यक कर्म है ! क्योंकि वह घर मुर्दाघर के समान हैं, जहाँ धर्म-कर्म या यज्ञ-हवन नहीं होता ! जहाँ वेद शास्त्रों का उच्चारण नहीं होता, विद्वानों का सम्मान नहीं होता और यज्ञ-हवन से देवताओं का पूजन नहीं होता ऐसे घर, घर न रहकर शमशान के समान हो जाते हैं !!!




http://www.swamidhananjaymaharaj.com
http://balajivedvidyalaya.org
http://swamishridhananjayjimaharaj.blogspot.in
http://balajivedvidyalaya.blogspot.in


ऐसा हमारे महान दार्शनिक - आचार्य चाणक्य का मानना है, जो मेरे अनुभव में भी सत्य बैठता है ! तथा आप भी अपना अनुभव अवश्य बताएं !!!

!!!! नमों नारायण !!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)