राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ ।।
राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ ।। Ram janam bhayo aaj baje re dhap jhanjhaniya.
जय श्रीमन्नारायण,
सभी मित्रों एवं भगवान के प्यारे भक्तों को हिन्दुओं के प्राणप्रिय देव भगवान राम के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत-बहुत बधाईयाँ ।।
राम जन्म की बधाई गीत:
राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
राम जन्म भयो आज बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
१) कैकयि द्वार नौमी तिथि आई-३….।।
ऋतु बसंत बहार.. बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
२) राजा दशरथ घर नौमी तिथि आई-३….।।
कौशल्या बसंत बहार.. बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
३) तीन महारानियन के घर भए चार चंदा-३….।।
छाया त्रिलोक उजियार.. बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
४) राम लखन और भरत शत्रुघ्न-३….।।
चिर जियो चारों लाल.. बजे रे ढप झांझनियाँ….।।
५) माता कौशल्या पालना झुलावे-३….।।
दशरथ जी वारी वारी जाएँ.. बजे रे ढप झांझनियाँ….।।